{"_id":"5b459e7f4f1c1bce3b8b45b2","slug":"ifs-officer-ak-jain-death-in-car-accident-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित आईएफएस अधिकारी एके जैन की सड़क दुर्घटना में मौत, आईएएस पर लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित आईएफएस अधिकारी एके जैन की सड़क दुर्घटना में मौत, आईएएस पर लगाए थे गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
आईएफएस अधिकारी एके जैन
आईएफएस अधिकारी एके जैन की शाहजहांपुर में बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ से बरेली जा रहे थे। शाहजहांपुर में हाईवे पर स्वागत ढाबा के सामने सुबह करीब छह बजे उनकी कार एक ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में एके जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके अर्दली और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डॉ कनौजिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एके जैन वर्तमान में वन विभाग में अपर प्रधान वन संरक्षक के तौर पर लखनऊ में कार्यरत थे। इसके अलावा वह भारत-जापान के सहयोग से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट 'जायका' के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी थे। उनका परिवार आगरा में रहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एके जैन ने जून 2017 में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव संजीव सरन पर कई गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। जैन ने सरन पर नोटबंदी के दौरान करोड़ों रुपये बदलवाने और लंदन-दुबई में करोड़ों रुपये के होटल होने का दावा किया था। इतना ही नहीं, उन पर विभागीय संसाधनों का अंधाधुंध ढंग से दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पूरा मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने लाने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
एके जैन ने आगरा में प्रमुख वन संरक्षक रहते हुए सोनभद्र में हजारों करोड़ रुपये की वन भूमि घोटाले का खुलासा किया था।