{"_id":"6b035101b1f1c47a6407961b","slug":"if-you-havent-registered-your-name-you-will-get-another-chance-on-the-28th-and-29th-lucknow-news-c-13-lko1070-2020136-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाम नहीं जुड़वाया तो 28 और 29 को फिर मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाम नहीं जुड़वाया तो 28 और 29 को फिर मिलेगा मौका
विज्ञापन
मतदाताओं का इंतजार करते बीएलओ।
लखनऊ। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से चूक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 28 और 29 नवंबर को फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। रविवार को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान संपन्न हुआ। दूसरा अभियान 28 नवंबर से शुरू होगा।
रविवार को छुट्टी के दिन चले अभियान के दौरान कहीं मतदाता अपना और परिवार के सदस्यों का नाम तलाशने पहुंचे तो कहीं बूथों पर छुट्टी जैसा सन्नाटा पसरा रहा। कई जगह पहली बार वोटर बनने के लिए युवाओं ने आवेदन भी किया। वहीं, कुछ मतदाताओं ने अब तक वोटर आईडी कार्ड नहीं मिलने की शिकायत भी की।
बंथरा के लाला रामस्वरूप शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 234, 235 और 238 पर दोपहर दो बजे तक 23 नए मतदाताओं ने पंजीकरण के लिए फाॅर्म-6 भरे। पहली बार मतदान करने को लेकर तृषा और युवराज जैसे युवाओं में उत्साह दिखा। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम बूथ पर बीएलओ श्रद्धा श्रीवास्तव को दोपहर 12 बजे तक नाम बढ़वाने के लिए फाॅर्म-6 के करीब 10 आवेदन मिले। चिनहट के गंगा विहार स्थित आरएलबी स्कूल के आठ बूथों पर लोग मतदाता सूची में नाम देखने पहुंचे। यहां बूथों पर चार, तीन, चार और छह सहित नए आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
जानकीपुरम के ब्राइट वे कॉलेज में बूथ संख्या 377 से 386 तक करीब 15 से 20 मतदाता सूची देखने पहुंचे। यहां 15 फाॅर्म-6 और तीन फार्म-8 जमा हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की तस्वीर कुछ अलग रही। नगराम के ममईमऊ और सिरौना में एक-एक, लक्ष्मणपुर में दो और बजगहिया में पांच फाॅर्म-6 जमा हुए। मलिहाबाद के जिंदौर में तीन और गदियाखेड़ा में चार आवेदन आए। वहीं, काकोरी के बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में छह बीएलओ ने 16 फाॅर्म-6 भरवाए।
मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय के तीन बूथों पर 23 फाॅर्म-6 जमा हुए। कन्या क्रमोत्तर विद्यालय के दो बूथों पर चार आवेदन आए। माल क्षेत्र में थरी के दोनों बूथों पर सात-सात फाॅर्म-6 जमा किए गए। हालांकि, कुछ बूथों पर निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय बंद होने की शिकायत भी सामने आई।
नए नाम जोड़ने के साथ संशोधन का भी मौका
अभियान के दौरान नए नाम जोड़ने, अपात्रों और मृतकों के नाम काटने के साथ ही किसी प्रकार की त्रुटि सुधारने का भी मौका मिल रहा है। नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर संबंधित संशोधन के लिए फाॅर्म-8 भरा जा सकता है।