फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If you get tested and treated on time then possible to control hepatitis infection Know symptoms and treatment

सेहत की बात: समय पर हो जांच... मिले इलाज तो हेपेटाइटिस संक्रमण पर काबू संभव, जानें लक्षण और उपचार

Tue, 29 Jul 2025 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 11:53 AM IST
सार

यदि समय पर जांच हो और इलाज मिल जाए तो हेपेटाइटिस संक्रमण पर काबू संभव है। आगे पढ़ें और जानें इसके लक्षण, उपचार एवं विशेषज्ञों की राय...

विज्ञापन
If you get tested and treated on time then possible to control hepatitis infection Know symptoms and treatment
हेपेटाइटिस का संक्रमण - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हेपेटाइटिस संक्रमण के दौरान मरीज को थकान के साथ भूख भी नहीं लगती है। पेट में दर्द और पीलिया सताने लगती है। यूरीन गहरे रंग का हो जाता है। हल्का बुखार और उल्टी महसूस होती है। ये जानकारी बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विष्णु कुमार ने दी।

विज्ञापन


वह सोमवार को हेपेटाइटिस जागरुकता दिवस पर अस्पताल में हुई कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में हेपेटाइटिस के कोई लक्षण नहीं होते हैं, जबकि अन्य में लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि हेपेटाइटिस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यह संक्रमित ब्लेड, कैंची, इस्तेमाल किया हआ टूथब्रश, दूषित पानी आदि से फैलता है। इसमें लीवर में सूजन आ जाती है। लंबे समय तक इलाज न मिलने पर लिवर सिरोसिस हो जाता है। यह ऐसा संक्रमण है, जो वर्षों तक बिना लक्षण शरीर में रहकर गंभीर जटिलताएं उत्पन्न कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि हेपेटाइटिस से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह पर टीका लगवाएं। इससे काफी हद तक संक्रमण से खुद को बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed