फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If the thyroid increases, it will also affect the eyes, timely examination is necessary.

Lucknow News: थायराॅइड बढ़ा तो आंखों पर भी पड़ेगा असर, समय पर जांच जरूरी

Tue, 09 Jun 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
If the thyroid increases, it will also affect the eyes, timely examination is necessary.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। थायरॉइड हार्मोन का स्तर बढ़ने से केवल शरीर की कार्यप्रणाली ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि आंखों पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। करीब 20 प्रतिशत थायरॉइड के मरीजों में आंखों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। यह जानकारी सोमवार को पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दी।
विज्ञापन


कार्यशाला को संबोधित करते हुए एम्स रायबरेली के डॉ. मधुकर मित्तल ने बताया कि थायरॉइड हार्मोन बढ़ने पर आंखों का बाहर निकलना, लालपन, सूजन, दोहरी दृष्टि और आंखों की मांसपेशियों के कामकाज में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेकर उपचार शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन

नवजातों की स्क्रीनिंग जरूरी

डॉ. मित्तल ने जन्मजात हाइपोथायरायडिज्म की पहचान के लिए नवजात शिशुओं की अनिवार्य स्क्रीनिंग को जरूरी बताया। वहीं, एम्स पटना के डॉ. सिद्धनाथ सुधांशु ने कहा कि कई देशों में जन्म के 48 घंटे के भीतर इस बीमारी की जांच अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटापे से ग्रस्त लोग कराएं नियमित जांच

पीजीआई की डॉ. स्मृति पांडा ने कहा कि जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 27 से अधिक है, उन्हें वर्ष में कम से कम एक बार थायरॉयड की जांच जरूर करानी चाहिए। इंडोक्राइन विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति दबड़गांव ने कहा कि समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता के जरिये इन जटिलताओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed