फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If pimples appear on the body then go to the hospital

Lucknow News: शरीर पर दिखें फुंसियां तो पहुंचे चिकित्सालय

Thu, 18 Jul 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
If pimples appear on the body then go to the hospital
श्रावस्ती। बारिश व उमस भरी गर्मी से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बारिश व गर्मी से शरीर पर फोड़े-फुंसियां निकल रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सफाई अपनाने के साथ ही बाढ़ व बारिश में ना भीगने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी व बारिश के साथ ही बाढ़ के पानी के ठहराव से मौसम व जल जनित बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांकर तिवारी के पास बुधवार को आए 75 में से 45 मरीज फोड़े-फुंसी व दाद रोग से ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी में पसीने से त्वचा पर नमी बनी रहती है। जिससे खुजली होने लगती है। वहीं बारिश व बाढ़ के दूषित पानी में भीगने से त्वचा पर फोड़े-फुंसी निकल रहे हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी कि सफाई का विशेष ध्यान रखें। संभव हो तो सुबह-शाम को पानी में एंटीसेप्टिक लोशन मिलाकर स्नान करें। इसी के साथ बारिश व बाढ़ के पानी में भीगने से बचें। त्वचा पर खुजलीदार चकत्ते व छोटी-छोटी फुंसियां दिखे तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed