फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   if i complain somebody will plan my accident says a student to asp in barabanki

छात्राओं का एएसपी से सवालः शिकायत करने पर उन्नाव पीड़िता की तरह हमारा भी एक्सीडेंट हो गया तो...

Thu, 01 Aug 2019 02:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 01 Aug 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
if i complain somebody will plan my accident says a student to asp in barabanki
छात्रा ने पूछा सवाल - फोटो : amar ujala
बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रैलियां तो कहीं गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं को टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को शहर के आनंद भवन विद्यालय में आयोजित बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में एएसपी आरएस गौतम ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एएसपी ने कहा कि बालिकाएं सजग रहें और अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो उसकी जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर पर दें। इतने में ही वहां बैठी एक छात्रा का डर सामने आ गया। वह उठी और उसने एएसपी पर सीधा सवाल दाग दिया। सवाल भी ऐसा जिसपर एएसपी आरएस गौतम को जवाब देने के लिए शब्द नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल छात्रा ने कहा कि आपके कहने के मुताबिक अगर हमारे साथ कुछ गलत हुआ, तो हम टोल फ्री नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दें। लेकिन हम जिसकी शिकायत कर रहे हैं, अगर उसे इस बात का पता चल गया और उसने मेरा एक्सीडेंट करा दिया, तो क्या होगा। पुलिस मेरी कैसे मदद करेगी। क्योंकि उन्नाव में एक लड़की के साथ एक विधायक ने गलत काम किया और अब जब वह उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो उसका एक्सीडेंट करा दिया गया। 

छात्रा के इस सवाल पर वहां आए एएसपी आरएस गौतम भी संशय में पड़ गए। एएसपी ने छात्रा से टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर तत्काल मदद देने की बात कही कहा कि टोल फ्री नंबर पर फोन करने वाली हर शिकायतकर्ता की पुलिस द्वारा पूरी मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed