फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   if 80 students in a section seats will not increase

सेक्शन में 80 दाखिले तो नहीं बढ़ेंगी सीट

Mon, 12 Aug 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
if 80 students in a section seats will not increase
एक सेक्शन में 80 दाखिले तो नहीं बढ़ेंगी सीटें
विज्ञापन

कॉलेजों में सीट बढ़ोतरी की कवायद के बीच उच्च शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश
डिग्री कॉलेजों में सीट बढ़ोतरी के फैसले के बाद महाविद्यालयों में इसकी कवायद शुरू हो गई है। मगर सीट बढ़ोतरी के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर सख्त हिदायत दी है कि किसी भी सूरत में एक सेक्शन में दाखिलों की संख्या 80 से ज्यादा नहीं होगी। ऐसे में महाविद्यालयों को अपने निर्धारित सेक्शन और उनमें हो चुके दाखिलों की संख्या बतानी होगी। इसके बाद ही लविवि सीट बढ़ोतरी को मंजूरी देगा। अगर सेक्शन में पहले ही 80 दाखिले हो चुके हैं तो फिर सीट बढ़ोत्तरी की अनुमति नहीं मिलेगी।

डिग्री स्तर पर आमतौर पर 60 सीटों का सेक्शन होता है। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के सचिव आर रमेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महाविद्यालयों में सीट बढ़ोतरी के लिए 60 सेक्शन को 80 का किया जा सकता है। किसी भी सूरत में इससे आगे बढ़ोतरी संभव नहीं है। इसलिए अगर किसी कॉलेज में पहले से ही 80 का सेक्शन चल रहा है तो फिर इस आदेश के बावजूद वहां पर सीट बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सीट बढ़ोतरी संबंधी आदेश बीए, बीएससी और बीकॉम तीनों पाठ्यक्रमों के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed