फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iet dr suspended on complaint of corruption

भ्रष्टाचार की शिकायत पर आईईटी के डीआर निलंबित

Wed, 04 Sep 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
iet dr suspended on complaint of corruption
भ्रष्टाचार की शिकायत पर आईईटी के उप कुलसचिव निलंबित
विज्ञापन

एकेटीयू की कार्य परिषद ने बैठक में लगाई मुहर
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के उप कुलसचिव राजीव कुमार मिश्रा को भ्रष्टाचार की शिकायत पर निलंबित कर दिया गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) की कार्य परिषद ने मंगलवार को इस पर मुहर लगाई। राजीव मिश्रा को निलंबन अवधि में नोएडा डिजाइन इंस्टीट्यूट में संबद्ध किया गया है।
बैठक में बताया गया कि एक व्यक्ति ने उप कुलसचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। आईईटी के अकाउंट अफसर की जांच में प्रथम दृष्टया राजीव मिश्रा को दोषी पाया गया। इसे देखते हुए उन्हें निलंबित किया गया। देर शाम उन्हें निलंबन आदेश भी रिसीव करा दिया गया। जानकारी अनुसार राजीव मिश्रा पर संस्थान में हुई खरीदारी आदि में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर कार्य परिषद ने एक छात्र से पीएचडी में प्रवेश कराने के लिए पैसे लेने के आरोपी आईईटी के शिक्षक राजीव कुमार सिंह के मामले की जांच को एचबीटीयू कानपुर के कुलपति प्रो. एनबी सिंह को जांच अधिकारी बनाया है। बता दें कि पूर्व में एक छात्र की शिकायत पर विवि प्रशासन ने जांच कराई थी, जिसमें राजीव सिंह को रंगेहाथ पैसे लेते पकड़ा गया था। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी तरह का भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed