फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   identify illegal immigrants and send him out of state, says yogi

अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को दिखाएं प्रदेश से बाहर का रास्ता: सीएम योगी

Thu, 12 Oct 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
identify illegal immigrants and send him out of state, says yogi
योगी - फोटो : self

रोहिंग्या मुसलमानों को शरण दी जाए या नहीं इसको लेकर देश में चल रही बहस के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख दिखाया है।

विज्ञापन


सीएम ने सभी जोन के एडीजी-आईजी के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में आला अफसरों को निर्देश दिए कि जिलों में सर्वे कराकर अवैध रूप से रह रहे विदेशियों खासकर बांग्लादेशियों को प्रदेश से बाहर खदेड़ा जाए।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक अकेले लखनऊ में 90 हजार बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों की सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाए।

प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस को और बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई ऐसी हो कि वे प्रदेश छोड़ने पर मजबूर हो जाएं। सीएम ने अफसरों से कहा कि आपको खुली छूट है। जो सही हो वो करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का अफसरों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुहर्रम, दुर्गापूजा व दशहरा के दौरान हुई घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अफसरों को कड़ी चेतावनी दी कि दिवाली और छठ पूजा पर कहीं भी स्थिति खराब होती है तो उसके लिए पुलिस अफसरों को जिम्मेदार माना जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों के खिलाफ चलाएं अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा, अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए। थानेवार संदिग्ध लोगों की सूची बनाकर उनकी कारगुजारियों पर लगातार नजर रखी जाए।

हर जिले में ट्रैफिक प्लान बनाकर जाम से छुटकारा दिलाया जाए। अवैध खनन, तस्करी और पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर इनमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

मैं चिल्लाता हूं तो कुछ दिन ट्रैफिक सही रहता है...

बैठक में यातायात महकमे पर मुख्यमंत्री की नाराजगी साफ दिखी। उन्होंने कहा, जब मैं चिल्लाता हूं तो कुछ दिन ट्रैफिक सही रहता है, पर बाद में फिर उसी ढर्रे पर आ जाता है।

पोस्टिंग में दखल नहीं, तो क्यों नहीं हो रही अच्छे लोगों की पोस्टिंग
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया कि थानेदारों की पोस्टिंग में खुली छूट दी गई है। किसी नेता, विधायक या प्रतिनिधि का हस्तक्षेप नहीं है तो फिर क्यों अच्छे लोगों की पोस्टिंग नहीं हो रही? नाकारा थानेदारों और कोतवाल को चिह्नित करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारियों से परामर्श कर मेरिट के आधार पर थानाध्यक्षों की तैनाती करें।

थानेदार से लेकर एडीजी तक रोजाना पैदल गश्त करें

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अफसरों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों में भय कायम हो और जनता में विश्वास, इसके लिए थानेदार से लेकर एडीजी जोन स्तर तक के अधिकारी रोजाना पैदल गश्त करें।

नाकारा और लापरवाह थानेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फील्ड के अफसरों को क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के भी नंबर अपने मोबाइल में फीड करने चाहिए। यदि वे फोन करते हैं और व्यस्तता के कारण आप फोन नहीं उठाते तो आप उन्हें कॉल बैक जरूर करें। लगभग तीन घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि वे दिन-रात एक कर अपेक्षित परिणाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed