फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICU closed Lokbandhu Hospital due lack budget forced refer patients

Lokbandhu Hospital: बजट के अभाव में लोकबंधु अस्पताल में आईसीयू बंद, मरीजों को रेफर करने की मजबूरी

Wed, 04 Jun 2025 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

लोकबंधु अस्पताल में  मरम्मत और उपकरणों के लिए मांगे गए 60 लाख के बजट की मंजूरी न मिलने के कारण अस्पताल का आईसीयू बंद हो गया है। जिससे मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
ICU closed Lokbandhu Hospital due lack budget forced refer patients
लोकबंधु अस्पताल में लगी थी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकबंधु अस्पताल में अग्निकांड के बाद से आईसीयू बंद है। नुकसान की भरपाई व मरम्मत के लिए मांगा गया 60 लाख रुपये का बजट न मिलने से आईसीयू का काम बंद है। उधर, चार बेड की अस्थायी आईसीयू से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


300 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 14 अप्रैल की रात दूसरे तल पर स्थित महिला वार्ड में आग लग गई थी। इससे आईसीयू समेत कई विभागों की ओटी में नुकसान पहुंचा था। घटना के डेढ़ माह बाद भी आईसीयू बंद है। वहीं, चार बेड की अस्थायी आईसीयू में बेड न मिलने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Indian Railway: अब 45 मिनट में लखनऊ से पहुंचेंगे कानपुर, ट्रैक सुधार का काम खत्म;120 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में 30 बेड की आईसीयू बनाने की तैयारी थी। अग्निकांड के बाद आईसीयू के निर्माण व अन्य उपकरणों के लिए करीब 60 लाख रुपये की मांग हुई थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसी माह बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण पूरा कराकर आईसीयू शुरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़े- UP Weather Update: तीन दशकों के बाद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मई का मौसम रहा ठंडा, चक्रवात की वजह से औसत से नीचे गया पारा

लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि फाइल बनाकर शासन को भेजी गई है। निर्माण व उपकरण के लिए बजट मांगा गया है। इसी माह बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed