फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICSI and CBSE girls are also get kanya vidhyadhan

एक लाख छात्राओं को 30-30 हजार रुपए देगी अखिलेश्ा सरकार

Wed, 06 May 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 06 May 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
ICSI and CBSE girls are also get kanya vidhyadhan

विज्ञापन

राज्य सरकार इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्याधन देने का दायरा बढ़ाने जा रही है। यूपी बोर्ड के साथ ही अब आईसीएसई और सीबीएसई की छात्राओं को भी कन्या विद्याधन देने की तैयारी है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी है। अखिलेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद इंटर पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए 30,000 रुपये कन्या विद्याधन देने की योजना शुरू की थी।

विज्ञापन


बजट के अभाव में बाद में यह राशि घटाकर 20,000 रुपये कर दी गई। अखिलेश सरकार ने इस योजना को वर्ष 2014-15 में बंद कर दिया। इसके बाद सरकार की किरकिरी होने के बाद वर्ष 2015-16 में इस योजना को फिर से शुरू करने का निर्णय किया गया और राशि फिर 30,000 रुपये कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई और आईसीएससी छात्राओं को भी मिलेगा विद्याधन

ICSI and CBSE girls are also get kanya vidhyadhan

राज्य सरकार ने एक लाख मेधावी छात्राओं को कन्या विद्या धन देने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
प्रस्ताव के मुताबिक संशोधित कन्या विद्या धन योजना की कुल राशि का 75 फीसदी यूपी बोर्ड तथा शेष बीच 25 फीसदी राशि में 75 फीसदी सीबीएसई व 25 फीसदी आईसीएसई बोर्ड की इंटर पास मेधावी छात्राओं में बांटी जाएगी।

यह पैसा बोर्ड परीक्षा 2015 पास करने वाली मेधावी छात्राओं में बांटी जाएगी। यूपी बोर्ड की 75,000, आईसीएससी की 6,250 व सीबीएसई की 18,750 छात्राएं इससे लाभांवित होंगी।

कन्या विद्याधन बांटने में आरक्षण की व्यवस्था भी लागू होगी। इसमें पात्र कुल छात्राओं में 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक व 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed