{"_id":"5e9488688ebc3e76d2169601","slug":"icmr-approved-pool-testing-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड- 19: यूपी में पूल टेस्टिंग को मंजूरी, एक साथ कई नमूनों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड- 19: यूपी में पूल टेस्टिंग को मंजूरी, एक साथ कई नमूनों की होगी जांच
Mon, 13 Apr 2020 09:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिए यूपी में अब पूल टेस्टिंग होगी। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने इसकी अनुमति दे दी है। ऐसा करने वाला यूपी देश का पहला राज्य होगा।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार पूल टेस्टिंग में कई लोगों के स्वैब के नमूनों को इकट्ठा कर एक बार में ही टेस्ट किया जाता है। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्टिंग में 8, 16 या 32 नमूने एक बार में जांच किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूल टेस्टिंग
विशेषज्ञों के अनुसार पूल टेस्टिंग में एक-एक सैंपल टेस्ट करने के बजाय सभी सैंपल को मिक्स कर लिया जाता है और इनमें से किसी एक को टेस्ट किया जाता है। यदि यह नमूना निगेटिव आता है तो सारे निगेटिव मान लिए जाते हैं। अगर नमूना पॉजिटिव आता है तो फिर सभी नमूनों की अलग-अलग जांच होती है। इससे टेस्ट किट का कम इस्तेमाल होता है। जिस इलाके में कोरोना संक्रमण की आशंका हो, वहां यह टेस्ट बेहद कारगर है। साथ ही यह ऐसे मरीजों की स्क्रीनिंग में मददगार होगा, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं होते हैं।