फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IB officer and PAC commandant SUV crash two died

अयोध्या: एसयूवी भिड़ंत में आईबी अफसर और उसके बेटे की मौत

Mon, 25 Mar 2019 12:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटरंगा (अयोध्या)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटरंगा (अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
IB officer and PAC commandant SUV crash two died
road accident

फोरलेन लखनऊ हाईवे पर पटरंगा थानाक्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे एक बाइक सवार को बचाने में दो एसयूवी वाहन आमने-सामने टकरा गए। इससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एक वाहन में सवार आईबी अधिकारी व उनके मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो पुत्र, साली, उनका पुत्र व चालक घायल हो गए। 

विज्ञापन


दूसरे वाहन में सवार आईपीएस अधिकारी लखनऊ की 20वीं पीएसी के कमांडेंट समेत उनका गनर व चालक घायल हो गए। सभी को भिटरिया के एक निजी नर्सिंग होम में लाया गया। जहां से गंभीर रूप से कुछ घायलों को लखनऊ के प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में आईबी अधिकारी राकेश कुमार (50) होली की छुट्टी मनाकर अपने गांव खसजंचिहा, थाना मसरंगा, जिला पुरनिया, बिहार से परिवार समेत वापस लौट रहे थे। जबकि 20 वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट सभाराज यादव (35) लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जैसे ही दोनों की तेज रफ्तार कार गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास पहुंची, अचानक कमांडेंट के वाहन के सामने एक बाइक सवार कट को पार करने लगा। 

उसे बचाने में उनकी एसयूवी दूसरे लेन पर आ गई, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार आईबी अफसर की गाड़ी से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों में सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों के शीशे व गेट तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला और भिटरिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान राकेश कुमार (50) व उनके बेटे श्रेयांश (10) की मौत हो गई। 

एसयूवी में उनके साथ सवार उनकी पत्नी बीके विमल (40), साली नीलमा कुमारी (35), उनका बेटा शिवांश रंजन (14), सुधांशु रंजन (18), सेवका (8) व चालक विधान (30) घायल हो गए। इन सभी को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल भेजवाया गया है। वहीं, दूसरी एसयूवी में सवार आईपीएस अधिकारी सभाराज यादव (35), उनका गनर रामजी यादव व चालक रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उनका इलाज भिटरिया के नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर थाना पटरंगा, मवई व बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मृत अधिकारी व उनके बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गोद में बच्चे को लेकर बैठे थे आईबी अधिकारी
गांव खसजंचिहा, थाना मसरंगा, जिला पुरनिया, बिहार के निवासी राकेश कुमार दिल्ली आईबी में मिनीस्ट्रियल स्टाफ में अधिकारी थे। वो अपनी पत्नी तीन बेटे, एक अन्य बालक, साली व ड्राइवर समेत 8 लोग कार से दिल्ली जा रहे थे। हादसे के समय राकेश आगे बैठे हुए थे तथा उनका 10 वर्षीय बेटा उनकी गोद में बैठा था। जिस तरफ राकेश बैठे थे, वहीं हिस्सा सामने से आ रहे आईपीएस अधिकारी के वाहन से टकराया। हादसे के बाद पिता-पुत्र मरणासन्न हो गए थे और अस्पताल पहुंचने पर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed