{"_id":"631603a797e7ab3b6d79597c","slug":"ias-vidya-bhushan-asked-for-vrs-but-resignation-is-the-only-option-due-to-not-being-eligible","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आईएएस विद्या भूषण ने मांगा वीआरएस, पर पात्र न होने से इस्तीफा ही विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आईएएस विद्या भूषण ने मांगा वीआरएस, पर पात्र न होने से इस्तीफा ही विकल्प
Mon, 05 Sep 2022 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:41 PM IST
सार
विद्या भूषण वर्ष 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी हैं। उन्होंने अपने आवेदन का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई हैं। हालांकि, इसे उनकी पत्नी व आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह के निलंबन के मामले से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एक और आईएएस अधिकारी विद्या भूषण ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है, लेकिन वर्ष 2004 के बाद सेवा में आने के कारण वह पुरानी पेंशन स्कीम केदायरे में नहीं आते हैं। इसलिए सरकारी सेवा से अलग होने के लिए उन्हें इस्तीफा देना होगा।
विज्ञापन
विद्या भूषण वर्ष 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी हैं। उन्होंने अपने आवेदन का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई हैं। हालांकि, इसे उनकी पत्नी व आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह के निलंबन के मामले से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। अलंकृता सिंह को हाल ही में पूर्व सूचना के बिना विदेश जाने के कारण निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
शासन के सूत्रों का कहना है कि वीआरएस उन कार्मिकों के लिए है, जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन मिलती है। नई पेंशन स्कीम में शामिल कार्मिकों के लिए यह सुविधा नहीं है। इसलिए नियुक्ति विभाग शीघ्र ही उनके इस आवेदन को खारिज कर देगा। यहां बता दें कि कुछ समय पहले आईएएस रेणुका कुमार, जूथिका पाटणकर व विकास गोठलवाल भी वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं, जो अभी प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन