{"_id":"5ab0d3fe4f1c1bb3758b6705","slug":"ias-raj-pratap-singh-becomes-the-chairman-of-regulatory-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामक आयोग के अध्यक्ष बने आईएएस राज प्रताप सिंह, प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर संभालेंगे पदभार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामक आयोग के अध्यक्ष बने आईएएस राज प्रताप सिंह, प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर संभालेंगे पदभार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
IAS raj pratap singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राज प्रताप सिंह राज्य विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। राज प्रताप 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मौजूदा समय प्रदेश में कृषि उत्पादन आयुक्त हैं। साथ ही वह बेसिक शिक्षा व भूतत्व खनिकर्म विभाग में अपर मुख्य सचिव का भी पदभार संभाल रहे हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के सेवानिवृत्त निदेशक (परिचालन) कौशल किशोर शर्मा को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने सोमवार को दोनों अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।
विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य के चयन के लिए बीते सप्ताह जस्टिस एएन मित्तल की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक हुई थी। इसकी संस्तुति पर ही सरकार ने दोनों अधिकारियों के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि राज प्रताप सिंह का कहना है कि अभी आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद ही वह कार्यभार ग्रहण करने तथा अपनी नई भूमिका पर कोई बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
शासन के सूत्रों का कहना है कि राज प्रताप सिंह का आईएएस का कार्यकाल जुलाई तक है। ऐसे में तत्काल आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने के लिए उन्हें आईएएस से त्यागपत्र देना पड़ेगा। इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है। अलबत्ता कौशल किशोर शर्मा सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, इसलिए वह जल्द ही पदभार संभाल सकते हैं।
आयोग के सचिव रह चुके हैं राज प्रताप
राज प्रताप सिंह मार्च 1998 से नवंबर 1999 तक नियामक आयोग के सचिव रह चुके हैं। शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही वह विश्व बैंक में सलाहकार तथा पीएमओ में भी रह चुके हैं।