{"_id":"66e4ffa73a1f3818aa0d2679","slug":"ias-officers-list-many-ias-officers-transferred-in-up-lucknow-prayagraj-jaunpur-and-muzaffarnagar-dm-chenged-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादले, मेरठ-प्रयागराज समेत इन जिलों के बदले डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादले, मेरठ-प्रयागराज समेत इन जिलों के बदले डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sat, 14 Sep 2024 07:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:32 PM IST
सार
UP IAS Transfer List Today: यूपी में शुक्रवार देर रात एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई जिलों के आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के डीएम का ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के जिलाधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। मेरठ-प्रयागराज और जौनपुर- मुजफ्फरनगर जैसे जिलों के डीएम शामिल हैं। सरकारी लिस्ट के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी हुए हैं।
यूपी सरकार द्वारा जारी के आदेश के मुताबिक, बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, डॉ. दिनेश चंद्र को जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

फतेहपुर की जिलाधिकारी इंदुमती को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय हाथरस के डीएम बने हैं।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी के जिलाधिकारी के पद के तैनाती दी गई है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव के तौर पर तैनाती दी गई है। अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को पंचायती राज में विशेष सचिव बनाया गया है।
एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
डीजीपी मुख्यालय ने 5 डिप्टी एसपी का किया तबादला
डीजीपी मुख्यालय ने शनिवार को 5 डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया। ईओडब्ल्यू में तैनात अमित सक्सेना को कुशीनगर भेजा गया है। इसी तरह एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय में तैनात राजवीर सिंह गौर को बांदा, अयोध्या में सीओ युवराज सिंह को बुलंदशहर, साइबर क्राइम मुख्यालय में तैनात योगेंद्र कुमार को अयोध्या और बुलंदशहर में तैनात दिलीप सिंह प्रथम को अलीगढ़ में सीओ एलआईयू के पद पर भेजा गया है।