{"_id":"5c287673bdec2256986d2754","slug":"i-will-not-join-any-party-will-support-grand-alliance-says-savitribai-fule","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दल में नहीं होने जा रही शामिल, महागठबंधन को दूंगी समर्थन: सांसद सावित्री बाई फुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी दल में नहीं होने जा रही शामिल, महागठबंधन को दूंगी समर्थन: सांसद सावित्री बाई फुले
Sun, 30 Dec 2018 01:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
सांसद सावित्री बाई फुले
बहराइच से भाजपा की बागी सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं। भाजपा अनुसूचित जाति व जनजाति, मूल निवासियों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ काम कर रही है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में वह भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन का समर्थन करेंगी।
विज्ञापन
कुछ शरारती तत्व उनके किसी दल में शामिल होने की भ्रामक खबरें उड़ा रहे हैं। कुछ मीडिया समूह भी इस तरह की खबरें चला रहे हैं। सांसद फुले ने कहा कि इनके खिलाफ मैं उचित फोरम पर शिकायत भी करूंगी।
विज्ञापन
यहां बता दें कि सांसद फुले के सपा में शामिल होने की चर्चा फैल गई थी। जिससे उन्होंने इन्कार किया है।