फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I will donate 10 lakh rupees for ram temple says bukkal nawab

‘मैं मुस्लिम हूं, राम का आदर करता हूं, मंदिर के लिए दूंगा 10 लाख’

Sat, 09 Jan 2016 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jan 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
I will donate 10 lakh rupees for ram temple says bukkal nawab

अयोध्या में राम मंदिर का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। अबकी बार आवाज सत्तारूढ़ सपा खेमे से आई है। सपा एमएलसी बुक्कल नवाब की एक ही दिली तमन्ना है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं दिल से चाहता हूं कि मंदिर बने, 15 मार्च, 2017 तक भाजपा व संघ राम मंदिर निर्माण बनवाएं। इसके लिए मैं खुद दस लाख रुपये दूंगा और बनने के बाद वहां जाकर सोने का मुकुट भी चढ़ाऊंगा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘राम को दुनिया के कई देशों में माना जाता है। मैं मुस्लिम हूं, लेकिन भगवान राम का बहुत सम्मान करता हूं। मैं चाहता हूं कि वहां मंदिर बन जाए और विवाद खत्म हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के कई नेता की भी यही राय

I will donate 10 lakh rupees for ram temple says bukkal nawab

सपा से विधानपरिषद सदस्य बुक्कल शिया मुसलमान हैं। वे शुक्रवार को यहां मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। पार्टी की तरफ से कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय है।

इससे आरएसएस और भाजपा वाले हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर सियासत नहीं कर पाएंगे। अगर किसी को कार्रवाई करना है, तो करे। बुक्कल को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।


सपा के कई नेता की भी यही राय
बुक्कल ने दावा किया कि राम मंदिर निर्माण के पक्ष में सिर्फ वही बात नहीं कह रहे हैं, बल्कि पार्टी में अन्य भी कई नेता हैं जो दिल से चाहते हैं कि आपसी सहमति से अयोध्या में मंदिर बन जाए।

निर्णय से दोनों पक्षों का संतुष्ट होना मुश्किल

I will donate 10 lakh rupees for ram temple says bukkal nawab

मामला कोर्ट में होने के सवाल पर बुक्कल ने कहा कि न्यायालय का वे बहुत सम्मान करते हैं। पर, गुत्थी यही है कि निर्णयों से दोनों पक्षों का संतुष्ट होना बहुत मुश्किल है।

इसलिए दोनों तरफ के जिम्मेदार लोग आगे आएं और समझौता व समझ बनाकर भाईचारे के साथ राम मंदिर पर सहमति दिखाएं।

ओमपाल ने की पैरोकारी तो चली गई थी कुर्सी

नवाब से पहले मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार ओमपाल नेहरा ने 23 दिसंबर को बिजनौर में मंदिर के पक्ष में आवाज उठाई थी। बयान न्यूज चैनलों पर चला तो उन्हें पद से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed