फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   i will campaign for samajwadi party says mulayam singh

शिवपाल नहीं बनाएंगे नई पार्टी, मैं कल से करूंगा सपा के लिए प्रचार: मुलायम

Mon, 06 Feb 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
 i will campaign for samajwadi party says mulayam singh
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह ने साफ कर दिया है कि अब उनके और अखिलेश के बीच में कोई झगड़ा नहीं है, साथ ही वह कल से समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। 
विज्ञापन


अखिलेश-मुलायम विवाद के बाद मुलायम सिंह ने अखिलेश को लेकर अपने कई स्टैंड बदले हैं। एक बार फिर उन्होंने साफ किया कि वह अखिलेश के समर्थन में प्रचार करेंगे।  सोमवार की सुबह वह मीडिया के सामने आए विस्तार से अपना पक्ष रखा। 
 


मुलायम सिंह ने कहा कि अब अखिलेश और उनके बीच किसी प्रकार की भी कटुता नहीं बची है। जो बातें थीं या गलतफहमियां थीं वे खत्म हो गईं हैं। 

मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव यूपी के सीएम बनेंगे और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। मुलायम सिंह ने कहा कि वह कल से समाजवार्दी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल नहीं बनाएंगे अलग पार्टी

 i will campaign for samajwadi party says mulayam singh
मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
एक प्रश्न के जवाब में मुलायम ने कहा कि शिवपाल 11 मार्च के बाद कोई नई पार्टी बनाने नहीं जा रहे हैं। हमारे बीच जो विवाद था वह पूरी तरह से सुलझ गया है। शिवपाल पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं और वे सपा में रहेंगे।

मुलायम ने कहा कि सपा ने चुनावों में इतने काम किए हैं कि वह आराम से सत्ता में लौट सकते हैं। मुलायम प्रश्‍न से बचते नजर आए कि वह लोकदल के लिए प्रचार करेंगे या नहीं। 

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव लोकदल के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इस बातचीत में मुलायम सिंह कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन के बारे में भी कुछ बोलने से बचते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed