Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I took a loan to earn money and got a lifelong pain

Lucknow News: कर्ज लेकर कमाने निकले थे, मिला जीवनभर का दर्द

Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
I took a loan to earn money and got a lifelong pain
बच्चों की मौत के बाद बिलखतीं गुड्डी। 
लखनऊ। बिहार के सीतामढ़ी निवासी राम बालक गांव से कर्ज लेकर पत्नी व बच्चों के साथ कमाने दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने गांव में एक परिचित से 3500 रुपये कर्ज लिया था। इसमें तीन हजार रुपये बस के परिचालक ने ले लिए थे। राम बालक ने बताया कि सोचा था कि कमाकर बच्चों के पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था करुंगा, लेकिन आंखाें के सामने दिल के टुकड़े जल गए। अब बस उनकी यादें बची हैं और जीवन का भर दर्द लेकर वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन


बेटे देवराज (4) और बेटी साक्षी 2 की मौत के बाद से राम बालक की पत्नी गुड्डी बेसुध हैं। गुड्डी ने बताया कि उनके पति ने बच्चों को बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। धुएं की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। गुड्डी सात माह की गभर्वती हैं। प्रशासन की मदद से उनके बच्चों का शव बिहार भिजवाया गया।
विज्ञापन

उधर, पत्नी लख्खी देवी (60) और बेटी सोनी (26) की मौत से अशोक सदमे में हैं। अशोक ने बताया कि वह दिल्ली से पानीपत जाने वाले थे। बेटी के पति ने चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी। तब से सोनी उन्हीं के साथ रहती थी। अशोक ने बताया कि उनके दो बेटे प्रयागराज में रहकर मजदूरी करते हैं। प्रशासन की मदद से अशोक पत्नी और बेटी का शव लेकर प्रयागराज रवाना हो गए। दोनों शवों का अंतिम संस्कार प्रयागराज में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल पहले सिर से उठा पिता का साया, अब मां भी छोड़कर चली गई
समस्तीपुर निवासी वृद्ध अशोक महतो के लिए यह हादसा जीवन का सबसे बड़ा सदमा बन गया। उनकी बेटी सोनी (26) और पत्नी लख्खी देवी (60) की भी इस बस हादसे में मौत हो गई। ढाई साल पहले दामाद की आत्महत्या से उबरने की कोशिश कर रहे अशोक अब अपने डेढ़ वर्षीय नाती आदित्य की देखरेख को लेकर चिंतित हैं, जो अब अनाथ हो गया है।


सामने जलते रहे मधुसूदन, पर बचा न पाए साथी

यात्री मधुसूदन (26) अपने दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहे थे। उनके साथी रविकिशन ने बताया कि वह मधुसूदन को लपटों में घिरा देखकर कुछ नहीं कर पाए। समय रहते वे और एक अन्य साथी तो बस से निकल गए, लेकिन मधुसूदन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed