फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I am the saga of development and public participation in Sarojininagar

Lucknow News: मैं हूं सरोजनीनगर में विकास और जनभागीदारी की गाथा

Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
I am the saga of development and public participation in Sarojininagar
सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पुस्तक ''मैं हूं सरोजनीनगर'' का विमोचन किया। यह सरोजनीनगर की विकास यात्रा और जनभागीदारी आधारित पहल का विवरण देती है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पुस्तक की विषयवस्तु से अवगत कराया। बताया कि यह बीते चार वर्षों के प्रयासों का संकलन है। इसमें विकास कार्य, जनसेवा अभियान और नवाचार शामिल हैं। यह पुस्तक लाखों नागरिकों के विश्वास और सामूहिक विकास यात्रा का दस्तावेज है। पुस्तक शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों के कार्यों को दर्शाती है। नेट जीरो सरोजनीनगर, तारा शक्ति केंद्र, सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग जैसी पहल प्रमुख हैं। पुस्तक में राज्य राजधानी क्षेत्र, एरो सिटी और उत्तर प्रदेश की प्रथम एआई सिटी जैसी भविष्य की परियोजनाएं हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार, देश का प्रथम नौसेना शौर्य संग्रहालय इसका हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं सरोजनीनगर को शिक्षा, नवाचार और रोजगार का केंद्र बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed