फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hussainabad imambara in lucknow

नायाब है हुसैनाबाद इमामबाड़ा

Wed, 05 Mar 2014 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Mar 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
hussainabad imambara in lucknow

आज लखनऊ के ज्यादातर इमामबाड़े अपनी खूबसूरती खो चुके हैं लेकिन हुसैनाबाद इमामबाड़ा आज भी वैसे ही सजा-संवरा है। इसे अवध के तीसरे बादशाह मुहम्मद अली शाह ने बनवाया था।

विज्ञापन


इसके साथ हुसैनाबाद में जिलौखाना, शाही हमाम, हौज, शाही कुआं, रसद गाह, मीना बाजार, वेधशाला, सराय, सतखंडा, रईस मंजिल जैसी कई दूसरी इमारतें भी बनीं।

इन कुल इमारतों का झुंड जिसे आज हुसैनाबाद कहा जाता है, किसी जमाने में हिंदुस्तान का बेबीलोन समझा जाता था।

हुसैनाबाद में पीतल के जगमगाते तमाम गुंबदों और लहलहाते हुए कंगूरों को देखकर रूस के एक सैलानी शहजादे ने इसे क्रेमलिन ऑफ इंडिया का नाम दिया था।

इमामबाड़े का सदर दरवाजा एक त्रिपोलिए की सूरत बना हुआ है, जिसमें लखनवी इमारत होने का पूरा-पूरा अहसास है।

इमामबाड़े के भीतर नवाब मुहम्मद अली शाह तथा उनकी मांग की कब्र है। उन दोनों मजारों को चांदी के कटघरे से घेर दिया गया है।

छोटे इमामबाड़े का सबसे बड़ा आकर्षण है, इस भवन में सजे हुए बेल्जियम कांच की कीमती झाड़ फानूस, कंदीलें, दीवारगीरियां और शमादान। इमामबाड़े पर कमरखीदार सुनहरा गुम्बद है, जिसके बुर्जों की खूबसूरती देखते बनती है।
विज्ञापन


इसके शिखर पर अर्द्धचंद्र की गोद में उगता सूरज है, जो लखनऊ का प्राचीन चिन्ह माना जाता है। इस इमामबाड़े में भी एक मकबरा है, जो अवध के तीसरे बादशाह की लाडली बेटी जनाब असिया का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजादी के मकबरे की भीतरी मेहराबों पर ताजमहल की याद ताजा  करने वाली डिजाइनों में कुरान की आयतें लिखीं हैं।

मुहम्मद अली शाह 8 जुलाई 1837 को बादशाह बने। उन्होंने केवल पांच साल तक अवध में शासन किया और इस दौरान ही उन्होंने हुसैनाबाद की खूबसूरत और लाजवाब इमारतों को बनवाया।

16 मई 1842 में उनका इंतकाल हो गया। मरने के बाद बादशाह को इमामबाड़ा हुसैनाबाद में उनकी मां मलका आलिया के पास सुला दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed