फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband tried to murder wife in extra marrital love

प्रेमिका से छिप छिपकर करता था फोन पर बात, पत्नी ने रोका तो घोंप दिया चाकू

Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
husband tried to murder wife in extra marrital love
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित एसआर टॉवर में एक युवक पत्नी पर चाकू से वार कर भाग निकला। महिला की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके मायके में सूचना दी और आरोपी पति पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बिजनौर जिले के चाहशीरी निवासी मो. बिलाल ने बेटी मेहराब की शादी 14 जनवरी को डी-ब्लॉक कुर्मांचल नगर कल्याणपुर के रहने वाले मो. सलमान से की थी। शादी के बाद पति-पत्नी सर्वोदय नगर स्थित एसआर टॉवर में किराए पर रहने लगे। बिलाल के मुताबिक शादी के एक माह बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। बेटी ने कई बार कॉल कर उन्हें आपबीती बताई। इसमें कहा कि दामाद सलमान रात में किसी युवती से मोबाइल पर बात करता है और मना करने पर छोड़ने व जान से मारने की धमकी देता है। इस पर उन्होंने दामाद को समझाया भी था। इंस्पेक्टर गाजीपुर रामेश्वर कुमार ने बताया कि गत सोमवार को सलमान ने मेहराब के गले पर चाकू से वार कर दिया और जब वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी तो भाग निकला। घटना की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और मेहराब को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मौके पर मिले मोबाइल से मेहराब के मायके बिजनौर में सूचना दी गई। उसके पिता बिलाल मंगलवार को लखनऊ पहुंचे और गाजीपुर थाने में दामाद सलमान के खिलाफ तहरीर दी। मामले में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed