फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband thrown fire on wife

Lucknow News: पत्नी से कहासुनी हुई तो बंदूक उठाकर चला दी गोली, बाल-बाल बची

Wed, 23 Aug 2023 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
husband thrown fire on wife
लखनऊ। बाजारखाला इलाके में एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम कहासुनी के बाद लाइसेंसी बंदूक से पत्नी पर फायर कर दिया। महिला खुद को बचाने के लिए नीचे झुक गई और गोली आलमारी पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर जमा हुए मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दोनाली बंदूक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एसीपी बाजारखाला राजकुमार सिंह के मुताबिक बाजारखाला के तकिया बिल्लौचपुरा में अबू असद अली हमीदा और बेटियों संग रहता है। मंगलवार शाम पत्नी हमीदा से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि अबू असद ने गुस्से में आकर डबल बैरल बंदूक निकाल ली और जान से मारने की नीयत से पत्नी पर गोली चला दी। गोली चलते ही बेड पर बैठी हमीदा झुक गईं और गोली कमरे में रखी अलमारी में जा लगी। एसीपी ने बताया कि पीड़िता हमीदा की तहरीर पर अबू असद के खिलाफ केस दर्ज कर लाइसेंसी दोनाली बंदूक को जब्त कर लिया गया है। उसके शस्त्र लाइसेंसी को निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed