मैडम आईं नहीं तो पति ही बन गए परीक्षक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ ही यूपी बोर्ड का चेहरा भी सामने आने लगा है। सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफदरगंज, सतरिख, बाराबंकी व देवा में गृह विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा होनी थी।
आजमगढ़ के मां शारदार इंटर कॉलेज सिंहपुर सरैया (वित्तविहीन) की टीचर सुनीता देवी को परीक्षक नियुक्त किया गया था।
परीक्षा लेने सुनीता देवी तो पहुंचीं नहीं, उनके पति श्रीनिवास यादव जीजीआईसी सफदरगंज पहुंच गए। श्रीनिवास उसी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं जिसमें सुनीता देवी शिक्षक हैं।
श्रीनिवास ने स्कूल की प्रिंसिपल शीला को सुनीता देवी के बीमार होने का हवाला दिया और 108 छात्राओं की परीक्षा भी करा दी।
डीआईओएस ने दिया सख्त आदेश
इसके बाद वे पहुंच गए जीजीआईसी सतरिख। वहां भी उन्होंने कॉलेज की प्रधानाचार्य रूना सुल्ताना से यही बात कही। रूना ने तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक राम शरण सिंह से फोन पर बात की और श्रीनिवास की बात कराई।
डीआईओएस ने इसे गंभीर मसला मनते हुए तुरंत कॉलेज कैंपस से बाहर जाने का आदेश दे दिया।
डीआईओएस की सूचना पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी के अपर सचिव कांता राम पाल ने मामले की रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई की बात कही है।