{"_id":"5ebe6e648ebc3e90ad290681","slug":"husband-of-block-pramukh-arrested-along-with-his-two-friends-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन लोग गिरफ्तार, गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन लोग गिरफ्तार, गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर भेजे गए जेल
Fri, 15 May 2020 03:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई ब्लॉक प्रमुख सरोजनीनगर निशा यादव के पति शंकर यादव को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गैंगस्टर के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाल केके मिश्र ने बताया कि जमीन पर कब्जा करके मारपीट करने, गिरोह बनाकर लोगों में भय पैदा करने के चलते शंकर यादव व उसके साथियों गीतापल्ली निवासी कमल त्रिपाठी, एकता नगर निवासी मानसिंह पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके और उसके साथियों को पुलिस तलाश रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बीते बुधवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल ने बताया शंकर का एक चौथा साथी अविनाश उर्फ चतुरी हरकंश गढ़ी निवासी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन