फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband kills his wife for his girlfriend

प्रेमिका के लिए पत्नी को पटक-पटककर मार डाला

Mon, 16 Feb 2015 05:46 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
husband kills his wife for his girlfriend

मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रेमिका की खातिर सात फेरे लेने वाले पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी। पहले फुंकने से सिर पर वार किया और फिर बालों की चोटी पकड़कर सिर को दीवार से पटक-पटककर उसका बेरहमी मर्डर कर दिया।

विज्ञापन


सुबह इस दिल दहलाने वाली घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ ने पुलिस के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना की बाबत ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी को पुलिस  पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर चुरई गांव निवासी मंजू (32) की शादी मिल एरिया थाना क्षेत्र के छरहरा गांव निवासी धर्मेद्र कुमार पासी के साथ हुई थी। धर्मेद्र मजदूरी करता है। रात में धर्मेद्र ने पत्नी मंजू के सिर पर फुंकने से पहले वार किया और फिर उसकी चोटी को पकड़कर कई बार सिर को दीवार से पटक-पटककर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सो रहे थे बच्चे

husband kills his wife for his girlfriend

घटना के वक्त बच्चे सो रहे थे। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई। सुबह बच्चों की नींद खुली तो उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को बताई। इससे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। मृतका के भाई गुरुदयाल ने थाने में तहरीर दी कि उसका जीजा धर्मेद्र अन्य लड़की से प्यार करता था। उसकी बहन इसका विरोध करती थी।

इसी वजह से आए दिन घर पर नशे में आकर मारपीट करता था और रात में उसकी बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सीओ सदर सत्यपाल सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। थानेदार राजेश सिंह का कहना है कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

दीवार पर हैं खून के धब्बे

husband kills his wife for his girlfriend

घटनास्थल का नजारा देखकर हर कोई आश्चर्य चकित था। घर की दीवार पर बने खून के धब्बे बयां कर रहे थे कि किस बेरहमी से महिला की हत्या की गई। जमीन पर खून बिखरा था तो दीवार पर खून के धब्बे बने थे। इस घटना ने पति और पत्नी के रिश्तों को तार-तार कर दिया। ग्रामीणों में गुस्सा था। उनका कहना है कि ऐसे पति पर तो सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो प्रेमिका की खातिर अपने ही खून बहा दिया।

बहन की मौत की सूचना पर पहुंचे भाई गुरुदयाल के आंसू नहीं थम रहे थे। उससे एहसास ही नहीं हो पा रहा था कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रहे। मृतका उसकी इकलौती बहन थी। भाई की जुबां पर एक ही बात थी कि अब वह राखी किससे बंधवाएगा। वहीं मृतका अपने पीछे लड़की लक्ष्मी और बेटे अंकुश, अजय, विजय को छोड़ गई है। इन बच्चों को परवरिश कौन कराएगा, यही बात वहां मौजूद हर व्यक्ति की जुबां पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed