{"_id":"5d70c63f8ebc3e01542f6870","slug":"husband-give-triple-talaq-to-wife-then-youth-molested-her-in-name-of-halala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने पहले दिया तलाक फिर हलाला के नाम पर दूसरे युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने पहले दिया तलाक फिर हलाला के नाम पर दूसरे युवक ने किया दुष्कर्म
Thu, 05 Sep 2019 02:04 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर एक महिला को पहले उसके पति ने तीन तलाक दे दिया, इसके बाद हलाला के नाम पर उसे दूसरे युवक से संबंध बनाने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उस युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सकरन थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 24 मार्च 2016 को क्षेत्र के ही निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक मांग रहे थे। बाइक न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
आरोप है कि दो जून 2019 को ससुराल वालों ने दहेज में बाइक न मिलने की बात को लेकर उसे लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने उसी दिन सकरन थाने में तहरीर दी।

Trending Videos
इस पर पुलिस ने ससुराल वालों को थाने बुलाया और सुलह-समझौता कराकर पीड़िता को ससुराल भेज दिया। जहां शाम को पति, सास, देवर आदि ने मिलकर पीड़िता को हलाला के लिए बाबू नामक एक युवक के साथ जबरन कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि बाबू ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने पर उसे हलाला की बात कहते हुए फिर जमकर पीटा गया। पीड़िता का कहना है कि उसने संपूर्ण समाधान दिवस पर पति, सास व देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।