फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband give triple talaq to wife then youth molested her in name of halala

शौहर ने पहले दिया तलाक फिर हलाला के नाम पर दूसरे युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 05 Sep 2019 02:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 05 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
husband give triple talaq to wife then youth molested her in name of halala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बाइक न मिलने पर एक महिला को पहले उसके पति ने तीन तलाक दे दिया, इसके बाद हलाला के नाम पर उसे दूसरे युवक से संबंध बनाने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उस युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सकरन थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 24 मार्च 2016 को क्षेत्र के ही निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक मांग रहे थे। बाइक न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। 
विज्ञापन


आरोप है कि दो जून 2019 को ससुराल वालों ने दहेज में बाइक न मिलने की बात को लेकर उसे लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने उसी दिन सकरन थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने ससुराल वालों को थाने बुलाया और सुलह-समझौता कराकर पीड़िता को ससुराल भेज दिया। जहां शाम को पति, सास, देवर आदि ने मिलकर पीड़िता को हलाला के लिए बाबू नामक एक युवक के साथ जबरन कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि बाबू ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता के विरोध करने पर उसे हलाला की बात कहते हुए फिर जमकर पीटा गया। पीड़िता का कहना है कि उसने संपूर्ण समाधान दिवस पर पति, सास व देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed