व्हाट्सएप पर बिजी रहती थी पत्नी, पति ने प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में व्हाट्सएप मैसेज की वजह से दो बड़ी घटनाएं हुई। कानपुर में व्हाट्स-एप पर मैसेज करने में टोकाटाकी से नाराज नेहा ने बृहस्पतिवार को फांसी लगा ली। दंपति में आधा घंटा पहले इसी बात पर झगड़ा हुआ था। गुस्से में पति के बाहर चले जाने पर नेहा ने जान दे दी।
नेहा(25) का ब्याह एक साल पहले प्रयाग नारायण शिवाला निवासी मोहित मिश्र से हुआ था। मोहित बिरहाना रोड के दवा मार्केट में कर्मचारी हैं। मायका बिठूर के पैगूपुर में है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि दंपति में कुछ दिनों से व्हाट्स-एप मैसेज करने न करने को लेकर खींचतान चल रही थी। मायके पक्ष को बुलाया गया है। उनके आरोप के आधार पर छानबीन और कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर बिजी पत्नी पति ने प्रेमी को दबोचा
वहीं दूसरी तरफ कानपुर में ही एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग धर दबोचा। पत्नी के रात-दिन मोबाइल, व्हाट्सएस पर बिजी होने से एक पति को शक हो गया और उसने गुरुवार को चुपचाप पीछा करके पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया।
सड़क पर ही दोनों में जमकर मारपीट हुई और बाद में चौकी में समझौता हो गया। पति-पत्नी हाईप्रोफाइल परिवार से संबंध रखते हैं। पांडु नगर निवासी एक कारोबारी की पत्नी इन दिनों मोबाइल पर ज्यादा बिजी रहती थी।
पति पूछता तो बहाने बना देती। पति को शक हो गया। गुरुवार को पत्नी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने कल्याणपुर - बिठूर रोड कार से गई थी। पति भी उसका पीछा करते पहुंच गया।
बच्चा जैसे ही स्कूल गया, महिला का प्रेमी पहुंच गया और उसके साथ कार में बैठ गया। यह देख पति भी दौड़कर कार के पास पहुंच गया और हंगामा कर दिया। कार के सामने का शीशा तोड़ डाला।
बीच सड़क प्रेमी और पति में हाथापाई होने लगी। महिला ने बीच बचाव किया तो उसे भी धकिया दिया गया। प्रेमी दूसरे समुदाय का था इसलिए तनाव फैलने लगा और लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और सभी को नवशीलधाम पुलिस चौकी ले गई जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।