{"_id":"06f16fa9f9a445f36d9bb8dcdd02ffb1","slug":"husband-died-after-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवी के सिर से उठा पिता का भी साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवी के सिर से उठा पिता का भी साया
Updated Wed, 31 Jul 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरबाग क्षेत्र में कुर्मीटोला मोहल्ले में झुलसी पत्नी को बचाने में झुलसे पति की बुधवार को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बीते शनिवार को खाना बनाने के दौरान हुए हादसे में उसकी पत्नी के झुलसने से मौत हो गई थी।
मालूम हो कि कैसरबाग कुर्मी टोला के सपा नेता शिवचंद साहू के बेटे विकास साहू की पत्नी ज्योति बीते शनिवार को घर में खाना पका रही थी। इस दौरान गैस रिसाव होने से वह बुरी तरह झुलस गई थी।
विज्ञापन
मां को नहीं बचा पाई तीन साल की मासूम
विज्ञापन
उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे पति विकास ने रेग्यूलेटर का नॉब बंद किसी तरह बाहर निकाला व आग बुझाई थी।
हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे में किचन में छोटी बेटी मानवी के पहुंच जाने से वह भी झुलस गई थी।
शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया था।
जबकि उसके पति विकास का इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया।
वहीं इलाज के बाद उसकी बेटी मानवी को उसके बाबा शिवंचद साहू को सौंप दिया गया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।