फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband beat to death with a stick in Gonda, wife first attacked with knife

यूपी: गोंडा में पति ने डंडे से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पहले चाकू से किया था हमला

Thu, 04 Nov 2021 10:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Husband beat to death with a stick in Gonda, wife first attacked with knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार की देर रात में दंपती के बीच उपजे झगड़े को लेकर पत्नी ने पति को चाकू से गोदा डाला, इससे खफा पति ने उसको डंडे से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। कटरा थाना इलाके के अशोकपुर गांव में यह घटना घटी। अपनी ससुराल में रह रहे 40 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद और उसकी पत्नी 35 वर्षीय मीरा देवी के बीच बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


उसी झगड़े को लेकर पत्नी मीरा देवी ने अपने ही पति पर चाकू से कई बार हमला किया। इस पर पति लक्ष्मण प्रसाद ने अपना बचाव करते हुए डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि देर रात को अपने कमरे में शराब पीकर आया और लेट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर के बाद उसकी पत्नी मीरा देवी ने चाकू से पेट में कई बार हमला कर घायल कर दिया। अपने बचाव के लिए ही बगल में पड़े डंडे से मारने पीटने लगा। जिससे वह बेहोश हो गया। मृतका मीरा देवी की छोटी बहन सरला देवी गांव वालों की मदद से इलाज के लिए पहले कटरा सीएचसी ले गई 

वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका मीरा देवी के तीन बच्चे हैं। शिवा सिंह (16), गेंदा सिंह (10) और 3 वर्षीय चुलबिला है। बड़ा बेटा शिवा सिंह, दिल्ली में रहता है। 

छोटी बेटी अपने दादा मंगल सिंह निवासी परेड सरकार नगर कोतवाली के यहां रहती है। मंगल सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह अपनी ससुराल में ही रहता है। उसके ससुर और सास की मृत्यु हो चुकी थी। घटना के समय उसका छोटा बेटा गेंदा घर पर था। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है।

ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए 
लक्ष्मण और मृतका मीरा देवी दोनों की शादी हुए करीब 20 वर्ष हो गए थे। दोनों की तीन संतन भी हैं। इसके बाद भी दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पत्नी मीरा देवी ने सोते समय हमला कर दिया और अपने बचाव में उसने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed