{"_id":"5f6c5dfa05baa54521535227","slug":"husband-attacked-on-wife-over-economic-crisis-in-aliganj-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से घरेलू कलह के दौरान भड़के पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला फिर खुद को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से घरेलू कलह के दौरान भड़के पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला फिर खुद को भी किया घायल
Thu, 24 Sep 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में गुरूवार को आर्थिक तंगी के चलते पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।
विज्ञापन
अलींगज थाना प्रभारी फरीद अहमद के मुताबिक युवक का नाम इरशाद है। इरशाद अलीगंज नॉवेल्टी सिनेमा में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से इरशाद की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।
विज्ञापन
जिसे लेकर पत्नी शमा से लड़ाई झगड़ा होता रहता था। घरेलू कलह के चलते गुरूवार को इरशाद (35) ने पहले पत्नी शमा (30) को चाकू मार दी। इसके बाद खुद को भी मार ली।
विज्ञापन
पुलिस को मुताबिक दोनों को नीरा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। जहां से डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है।