{"_id":"5aa520bc4f1c1baa758b4d21","slug":"husband-and-wife-won-first-prize-in-bodybuilding-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी की जोड़ी ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियशिप में जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी की जोड़ी ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियशिप में जीता खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
राज और क्रांति चौधरी
शहर के बॉडीबिल्डर पति पत्नी जोड़ी राज और क्रांति चौधरी मेरठ में हुई स्टेट चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का आकर्षण चुरा लिया। एक ओर जहां राज चौधरी मिस्टर यूपी के खिताब जीतने के अलावा ओवरऑल चैंपियन बनने में सफल रहे, तो वहीं दूसरी ओर क्रांति चौधरी ने बेस्ट फिजीक में अव्वल रही।
विज्ञापन
हालांकि क्रांति ओवरऑल वर्ग में कुछ पिछड़ गई और पांचवें पायदान पर रही। रायबरेली रोड में एक निजी जिम चलाने वाले पति पत्नी तकरीबन दस साल से साथ में बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में स्टेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर राज का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो पुणे में होने वाली इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। राज इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में नार्थ इंडिया चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
