{"_id":"641ec84d2e7a73b7d703fdf3","slug":"husband-and-wife-found-dead-in-balrampur-dehat-kotwali-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: घर में मृत मिली पत्नी, पति का शव 200 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटकते हुए मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: घर में मृत मिली पत्नी, पति का शव 200 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटकते हुए मिला
Sat, 25 Mar 2023 03:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:39 PM IST
सार
बलरामपुर देहात कोतवाली के एक गांव में पति-पत्नी के शव मिले हैं। दोनों की मौत कैसे हुई मामले की जानकारी की जा रही है। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
बलरामपुर के बलुआ गांव में एकत्र लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली देहात के बुलआ गांव में शनिवार को एक ह्दय विदारक घटना सामने आई है। बरामदे के कमरे में सो रही महिला मृत अवस्था में मिली है। जबकि पति का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में पेड़ से लटकता मिला है। मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बलुआ गांव निवासी नासरीन ने बताया कि उसके अब्बू हनीफ उर्फ ननकू 60 व अम्मी जुबैदा 55 शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद बाहर के बरामदे में बने कमरे में सो रहे थे। रात में दो बजे सहरी के लिए उठने के बाद जब वह मां को जगाने गई तो उसकी मां मृत मिली। चादर से उन्हें ढक दिया गया था। अब्बू उस वक्त नहीं थे। यह देख वहां पर चीख पुकार मच गई। अब्बू का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। कुछ देर में लोगों ने बताया कि घर से 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में पेड़ से अब्बू का शव लटका मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
उसने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। वारदात कैसे हुई, यह पता नहीं है। उसका कहना है कि वह अंदर के कमरे में सो रही थी। इस वजह से पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों से अलग-अलग बात की है।
कोतवाल देहात राज कुमार सरोज ने बताया कि वैसे तो परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि गांव के लोग पति पत्नी के बीच कहासुनी की बात बता रहे हैं। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है कि वारदात की असली वजह क्या है।