{"_id":"6a15fb50976c7881fd0100fb","slug":"husband-accused-of-attempted-murder-by-strangulation-lucknow-news-c-13-lko1070-1754891-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति पर गला कस कर हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति पर गला कस कर हत्या के प्रयास का आरोप
Wed, 27 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 27 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम के करसंडा निवासी नीलू ने पति अजय पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नीलू ने बताया कि 23 मई को वह पति और बेटी के साथ मां को देखने अहिमामु स्थित निजी अस्पताल गई थीं। मां की तबीयत गंभीर थी, वह अस्पताल में रुकना चाहती थीं। पति अजय उन्हें जबरन घर ले गया। रात 11:30 बजे गोसाईंगंज में सुनसान जगह पर उसने बाइक रोक दी। आरोपी ने दुपट्टे से उनका गला कस कर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने खुद को छुड़ाया तो उसने लात-घूसों व बेल्ट से पिटाई कर दी। बेटी प्रियांशी ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी मारा। पिटाई से उन्हें व बेटी को काफी अंदरूनी चोटें आईं। इसके बाद वह भाग निकला। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मां-बेटी का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।