{"_id":"5d54613a8ebc3e6cd666e9d1","slug":"husainganj-police-chauki-line-hazir-lucknow-news-lko476358359","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम शराब पीने की शिकायत पर पूरी चौकी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम शराब पीने की शिकायत पर पूरी चौकी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलेआम शराब पीने की शिकायत पर पूरी हुसैनगंज पुलिस चौकी लाइन हाजिर
खुलेआम सड़क पर शराब व बियर पीते हुए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसएसपी ने सख्त तेवर दिखाए।
बुधवार को हुसैनगंज पुलिस चौकी प्रभारी व चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मामले की जांच एसएसपी ने एएसपी प्रोटोकॉल को सौंप दी है।
साथ ही इंस्पेक्टर हुसैनगंज को चेतावनी दी है कि अगर इस तरह का मामला दोबारा सामने आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, वीडियो में साफ दिख रहा है कि हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहे के पास स्थित एक बियर की दुकान के बाहर खड़े होकर कुछ लोग अराजकता फैलाते हुए ड्रिंक कर रहे हैं।
स्थान की पुष्टि के बाद एसएसपी ने बुधवार दोपहर हुसैनगंज चौकी इंचार्ज अंकित कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश चौधरी, आरक्षी राहुल तिवारी, आरक्षी सतीश कुमार और आरक्षी सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
वीडियो की जांच एएसपी प्रोटोकॉल को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने हुसैनगंज कोतवाल अनिल सिंह को भी कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने राजधानी के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
एसएसपी ने आम लोगों ने अपील की है कि खुले में शराब पीने व पिलाने की किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो एंटी क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7839861314 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।