फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hurdles in shiksha mitra online salary system

शिक्षा मित्रों की ऑनलाइन सेलरी पर लगा ब्रेक

Fri, 30 Aug 2013 12:49 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
hurdles in shiksha mitra online salary system

शिक्षा मित्रों का मानदेय अभी ऑनलाइन उनके खाते में नहीं भेजा जाएगा। उनका

विज्ञापन
जुलाई और अगस्त का मानदेय ग्राम शिक्षा समितियों के माध्यम से ही दिया जाएगा।

इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।


उत्तर प्रदेश में 1.76 लाख शिक्षा मित्र हैं। राज्य सरकार ने गड़बड़ी रोकने के लिए शिक्षा मित्रों का मानदेय उनके खाते में ऑनलाइन देने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।

तत्कालीन प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने निर्देश भी दे दिया था कि शिक्षा मित्रों को जुलाई से ऑनलाइन मानदेय उनके खाते में दिया जाएगा।

इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गईं, लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के राज्य निदेशालय ने जो निर्देश जिलों को भेजा है उसमें कहा गया है कि जुलाई और अगस्त का मानदेय ग्राम शिक्षा समितियों के माध्यम से दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री अनिल यादव ने इसकी आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed