फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hurdle in lt teachers recruitment in up

यूपी में शिक्षकों की नियुक्ति में फिर से फंसा पेंच, पढ़िए...

Tue, 05 Jan 2016 11:30 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
hurdle in lt teachers recruitment in up

प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों (जीआईसी-जीजीआईसी) में अध्यापकों (एलटी ग्रेड) की भर्ती पर सत्यापन का पेच फंस गया है। पहली एवं दूसरी काउंसलिंग में दावेदारी करने वाले अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग से पहले उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाना है।

विज्ञापन


चयन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिली है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी चयनितों के प्रमाण पत्रों की जांच कराए जाने का आदेश दिया है। साथ ही फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन


जीआईसी-जीजीआईसी में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए 2014 में पदों की घोषणा की गई थी। भर्ती मेरिट के आधार पर होने के कारण देश के अन्य से राज्यों के कम चर्चित बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी तो चयनित हो गए, परंतु पूर्व में नंबर देने में कंजूस यूपी बोर्ड से परीक्षा पास करने वालों का चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से जरूरी हुआ प्रमाण पत्रों का सत्यापन

hurdle in lt teachers recruitment in up

इस भर्ती में चयनित 70 फीसदी से अधिक चयनित दूसरे राज्यों से बोर्ड परीक्षा पास करने वाले हैं। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों ने आगरा, लखनऊ, कानपुर सहित दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों का स्नातक एवं बीएड का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया।

शिक्षक भर्ती में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय सहित किसी भी चर्चित विवि से स्नातक एवं परास्नातक करने वाले अभ्यर्थी चयनित नहीं हो सके हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमाण पत्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितता के बाद निदेशक की ओर से अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही ज्वाइनिंग देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed