फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Human right commission issued summon against DM and Nagar Aayukt of Lucknow.

Lucknow News: मानवाधिकार आयोग ने डीएम व नगर आयुक्त के खिलाफ जारी किया समन

Wed, 30 Nov 2022 04:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 04:33 PM IST
सार

राज्य मानवाधिकार आयोग ने लखनऊ के जिलाधिकारी व नगर आयुक्त के खिलाफ समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। जिलाधिकारी की एक छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति  न मिल पाने के मामले में पेशी है।

विज्ञापन
Human right commission issued summon against DM and Nagar Aayukt of Lucknow.
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बाल कृष्ण नरायन ने डीएम और नगर आयुक्त को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की एक छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति न मिल पाने के मामले में पेशी है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को नाली और सीवर चेंबर से अतिक्रमण हटवाकर सफाई नहीं कराने पर समन मिला है।

विज्ञापन


मोती झील कॉलोनी निवासी सोनिया चंदेल की शिकायत है कि अनुसूचित जाति की छात्रा होने से उसे लगातार स्कॉलरशिप मिलती रही। उसके हाईस्कूल, इंटर, बीए में अच्छे अंक भी आए। फिर भी समय पर अनुमोदन नहीं मिलने से बीएड में छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई, जिससे उसकी उच्च शिक्षा प्रभावित हुई। उसने डीएम से प्रकरण की जांच की मांग की थी। आयोग ने भी 26 जुलाई 2021 को डीएम को निर्देश देते हुए रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, कोई सूचना नहीं दी गई। अब 14 दिसंबर को उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देना है।
विज्ञापन


उधर, विकासनगर के सेक्टर 13 की दुर्गापुरम कॉलोनी के राम नरायन ने शिकायत की थी कि उनके घर के सामने की नाली पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया गया है। इससे नाली की सफाई नहीं हो पाती। नगर निगम ने यहां सड़क बनाई तो पांच सीवर चेंबर बंद कर दिए। इन्हें फिर से खुलवाकर सीवर लाइन की सफाई की मांग की गई थी। छह मई को आयोग ने इस पर कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिया, पर कुछ नहीं हुआ। ऐसे में नगर आयुक्त को समन भेजकर 15 दिसंबर को व्यक्तिगत पेशी का आदेेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed