{"_id":"6174340a3a7ce4581b58f9ea","slug":"huge-transfers-of-administrative-officers-in-up-including-many-dy-collectors-and-dms","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर
Sat, 23 Oct 2021 09:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 23 Oct 2021 09:40 PM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची पुनरीक्षण से पूर्व बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसके तहत 14 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, 10 जिलों में नए डीएम की तैनाती हुई है और सात को दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होने से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं। शासन ने 14 आईएएस अधिकारियों, 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।
इन तबादलों की खास बात ये है कि जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें से छह में तैनात अफसर जिलाधिकारी की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। शासन ने उन्हें दूसरे जिलों का डीएम बना दिया है। चार अन्य जिलों में अयोध्या के डीएम अनुज झा, महराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार, झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इन्हें शासन में तैनाती दिए जाने के संकेत हैं।

| नाम | कहां से | कहां गए |
| नीतीश कुमार | जिलाधिकारी बरेली | जिलाधिकारी अयोध्या |
| मानवेंद्र सिंह | जिलाधिकारी फर्रुखाबाद | जिलाधिकारी बरेली |
| संजय कुमार सिंह | विशेष सचिव नियुक्ति | जिलाधिकारी फर्रुखाबाद |
| रविंद्र कुमार | जिलाधिकारी बुलंदशहर | जिलाधिकारी झांसी |
| चंद्र प्रकाश सिंह | जिलाधिकारी कासगंज | जिलाधिकारी बुलंदशहर |
| हर्षिता माथुर | उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी कासगंज |
| सत्येंद्र कुमार | जिलाधिकारी महोबा | जिलाधिकारी महराजगंज |
| मनोज कुमार | विशेष सचिव पर्यटन | जिलाधिकारी महोबा |
| नेहा प्रकाश | विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा | जिलाधिकारी श्रावस्ती |
| टीके शिबु | जिलाधिकारी श्रावस्ती | जिलाधिकारी सोनभद्र |