फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Huge potential in areas like afforestation and EV infrastructure for green credit: Rajeshwar Singh

हरित क्रेडिट के लिए वनीकरण और ईवी ढांचे जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं: राजेश्वर सिंह

Sat, 14 Jun 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Huge potential in areas like afforestation and EV infrastructure for green credit: Rajeshwar Singh
कार्यक्रम में बोलते विधायक राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यावरणीय सेवा सम्मेलन एवं पर्यावरण मस्केटियर्स अवॉर्ड्स 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की हरित नेतृत्व क्षमता के लिए हरित नवाचार, ईएसजी सुधार, कौशल विकास और अंतरपीढ़ीय जलवायु न्याय मौजूदा वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की शीर्ष संस्था सेवाएं निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) की ओर से एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे राजेश्वर सिंह ने कहा कि औद्योगिकीकरण के बाद से पृथ्वी का तापमान पहले ही 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। यदि यह 0.5 डिग्री और बढ़ा तो अनेक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान की पहुंच सकता है। आठ मिलियन में से एक मिलियन से अधिक प्रजातियां खतरे में हैं और 2050 तक समुद्रों में मछलियों से अधिक प्लास्टिक होने की आशंका है। उन्होंने नए उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष डबकारा प्रमुख पर्यावरणीय सेवाएं एसईपीसी, अभय कुमार सिन्हा महानिदेशक एसईपीसी, रविंदर कौर, वरिष्ठ निदेशक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed