फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge passport crisis in lucknow

पासपोर्ट का अकाल, तड़प रहे 10,000 लोग

Sat, 07 Dec 2013 03:15 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
huge passport crisis in lucknow

क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर में पासपोर्ट बुकलेट का अकाल पड़ गया है। इससे प्रदेश के 48 जिलों के आवेदकों के साधारण सेवा के तहत पासपोर्ट बनने पर ग्रहण लग गया है।

विज्ञापन


इस झंझट में अब तक करीब 10,000 आवेदक फंस चुके हैं। पासपोर्ट न पहुंचने से उनके आवेदकों ने क्षेत्रीय कार्यालय में दस्तक देने का सिलसिला शुरू कर दिया है।

अफसरों को तत्काल सेवा के आवेदकों की नाराजगी से बचने के लिए उधार की बुकलेट से पासपोर्ट बनाने का काम चलाना पड़ रहा है।

डिस्पैच होते थे 2200 पासपोर्ट

गौरतलब है कि लखनऊ, कानपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर सेवा केंद्र पर साधारण एवं तत्काल सेवा के तहत होने वाले आवेदन की जांच कराकर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित दफ्तर में पासपोर्ट बनाकर उसके डिस्पैच का कार्य होता है। इस दफ्तर से रोजाना 2200 साधारण एवं तत्काल सेवा के पासपोर्ट बनाकर डिस्पैच किये जाते हैं।
विज्ञापन


दो दिसंबर से पासपोर्ट बनाने की क्षमता 200 पर सिमट गई है। यानी दो दिसंबर से रोजाना 2000 आवेदकों के पासपोर्ट नहीं बने हैं।

बताया जाता कि पासपोर्ट बुकलेट की सप्लाई ठप होने यह संकट लखनऊ क्षेत्रीय दफ्तर में ं बरकरार है। केंद्र सरकार की एक प्रेस इन बुकलेट को छापने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाने में छूट रहे पसीने

विभागीय सूत्र बताते कि तत्काल सेवा के पासपोर्ट को हफ्ते भर के भीतर बनाकर डिस्पैच करना अनिवार्य है, पर उनको बनाने में पसीना आ रहा है। ऐसे आवेदकों के पासपोर्ट नहीं पहुंच रहे हैं तो वे दफ्तर आपत्ति दर्ज कराने पहुंचने लगे हैं।


सूत्रों की माने तो लखनऊ ही नहीं अन्य क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी एक-दूसरे से पासपोर्ट बुकलेट उधार मांग रहे हैं।

लखनऊ में तो चार दिन से एक दूसरे राज्य से बुकलेट उधार लेकर तत्काल सेवा के पासपोर्ट बनाने का सिलसिला चल रहा। ये पासपोर्ट भी किसी दिन बनने बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed