पटाखे से गोदाम में लगी आग, 50 लाख का माल खाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे की चिन्गारी से छावनी बाजार स्थित एक इलेक्ट्रिक स्टोर की गोदाम में बुधवार देर रात आग लग गई। दूसरी मंजिल में लगी आग ने नीचे स्थित दुकान को भी चपेट में ले लिया।
लगभग डेढ़ घंटे तक दुकान में लपटें धधकती रहीं। हादसे में करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे चार दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।
बुधवार रात पूरा शहर दीवाली के जश्न में डूबा हुआ था। इसी बीच छोड़े गए एक पटाखे ने शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला छावनी बाजार में संतोष गुप्ता की इलेक्ट्रिक स्टोर की दूसरी मंजिल पर बने गोदाम को चपेट में ले लिया।
बन गई जाम की स्थिति
देखते ही देखते दुकान से लपटें उठने लगी। बगल में मोबाइल टॉवर और मस्जिद होने से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। मुख्य मार्ग होने से यहां पर जाम की स्थिति बन गई थी। मौके पर एक दमकल वाहन पहुंचा था।
उसमें पानी कम होने से आग कुछ धीमी हुई, लेकिन बाद में फिर से तेज हो गई। इसके बाद मौके पर तीन दमकल वाहन पहुंचे।
किसी तरह से छत पर सीढ़ी लगाकर लपटों को रोकने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग खुलवाने के लिए हल्का बल भी प्रयोग किया।
दुकान व गोदाम में रखा लगभग 50 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।