फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HRD minister says govt school teachers accountability to be decided.

मोदी के मंत्री बोले, सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की तय होगी जवाबदेही

Tue, 09 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
HRD minister says govt school teachers accountability to be decided.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं है। अलग-अलग सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि विद्यार्थी अपनी कक्षा की सामान्य किताबें भी नहीं पढ़ पाते। कक्षा 6 के छात्र को कक्षा 4 की भी गणित नहीं आती।

विज्ञापन


केंद्र सरकार इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए ठोस नीति पर काम कर रही है। इसके लिए हर क्लास का लर्निंग आउटकम फ्रेमवर्क तैयार करवाया जा रहा है। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों की जवाबदेही भी तय होगी।
विज्ञापन


जावेड़कर सोमवार को गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ‘21वीं शताब्दी में शिक्षा का नया मॉडल’ विषय पर अपनी बात रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी की शिक्षा व्यवस्था हमारे लिए चुनौती भी है और चिंता की बात भी। यहां अभिभावक ही बच्चों को परीक्षा में नकल कराते हैं। यह बच्चों की मदद नहीं, बल्कि उनका भविष्य चौपट करने का काम है। अभिभावकों को परीक्षा हॉल में लिखी हुई कॉपियां पहुंचाने के बजाय बच्चों की पढ़ाई में मदद करनी चाहिए।

हर क्लास के हिसाब से होगा लर्निंग आउटकम

HRD minister says govt school teachers accountability to be decided.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि सरकार ने हर क्लास के हिसाब से लर्निंग आउटकम फ्रेमवर्क तैयार किया है जो हर क्लासरूम के भीतर लगा होगा। एडमिशन के वक्त उसे अभिभावकों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उन्हें पता रहेगा कि किस क्लास में क्या पढ़ाया जाना है और बच्चों को क्या आना चाहिए। इससे शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जवाबदेही तय हो सकेगी।

आठवीं तक फेल न होने से नवीं में बढ़ा ड्रॉपआउट रेट
जावडे़कर ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आठवीं कक्षा तक छात्रों को फेल नहीं किया जा सकता। इसके चलते 9वीं कक्षा में ड्रापआउट का रेट तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कुछ स्कूलों के उदाहरण रखते हुए कहा कि हर सरकारी स्कूल न खराब है और न ही हर प्राइवेट स्कूल अच्छा। पिछले साल जवाहर नवोदय विद्यालय के 700 बच्चे आईआईटी में चयनित हुए।

अगर केंद्रीय और नवोदय विद्यालय अच्छे हो सकते हैं तो बाकी सरकारी स्कूलों को भी बेहतर बनाया जा सकता है। सरकारी स्कूलों में सबकुछ ठीक न होने का मतलब यह नहीं है कि सुधार की गुंजाइश खत्म मान ली जाए।

हम सरकारी स्कूलों की बेहतर बनाने के लिए हरसंभव उपाय करेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल और राज्यमंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।

यही है हमारा न्यू इंडिया

HRD minister says govt school teachers accountability to be decided.

जावेड़कर ने कहा कि जेईईई में एक कंपाउंडर के बेटे ने टॉप किया है। यही हमारा न्यू इंडिया है। हमें देश को इस ओर ही आगे ले जाना है।

‘आप’ की कथनी-करनी में भारी अंतर
प्रकाश जावेड़कर ने आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्र के आरोपों पर कहा कि इससे आप की असलियत सामने आ गई है। उसके नेताओं की कथनी-करनी में भारी अंतर है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जनता ने उन्हें साफ कर दिया है। उन्हें पूरा यकीन है कि आगे और भी सफाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed