फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   How will AAP stand in UP: Organization became inactive after Sanjay Singh went to jail

यूपी में कैसे खड़ी होगी आप: संजय सिंह के जेल जाने के बाद निष्क्रिय हुआ संगठन, बढ़ी पार्टी के लिए चुनौती

Tue, 24 Oct 2023 10:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Oct 2023 10:05 AM IST
सार

आप का प्रदेश संगठन जुलाई 2022 से भंग चल रहा है। लेकिन प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यक्रम कर रहे थे। हाल में उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने पहले के पदाधिकारियों पर ही भरोसा दिखाया है। 

विज्ञापन
How will AAP stand in UP: Organization became inactive after Sanjay Singh went to jail
गिरफ्तारी के पहले संजय सिंह यूपी में काफी सक्रिय थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव से पहले निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव पर ही भरोसा जताया है। लेकिन पदाधिकारियों के सामने करीब डेढ़ साल से प्रदेश में निष्क्रिय पड़े संगठन को फिर से तैयार करना बड़ी चुनौती है। लंबे समय से प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक का संगठन भंग होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी है, ऐसे में उनमें जोश भरकर चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराना चुनौतीपूर्ण होगा।

विज्ञापन


आप का प्रदेश संगठन जुलाई 2022 से भंग चल रहा है। लेकिन प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यक्रम कर रहे थे। हाल में उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने पहले के पदाधिकारियों पर ही भरोसा दिखाया है। पर संजय सिंह की गैरमौजूदगी के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारी को गति देना बड़ी चुनौती होगी। नए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व महासचिव दिनेश पटेल को चुनाव के लिहाज से जमीनी स्तर तक संगठन तैयार करना होगा। एक तरफ जहां सभी पार्टियां पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी हैं, वहां अभी पार्टी को प्रदेश में पहले पदाधिकारी चुनने और फिर चुनावी प्रक्रिया को गति देनी है।
विज्ञापन


जल्द तैयार हो जाएगा संगठन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कहते हैं कि एक महीने के अंदर संगठन के लोगों से वार्ता कर और सभी मंडल में बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। हाल ही में विधानसभा व जिला स्तर पर पदाधिकारी बनाए गए हैं। संगठन को गांव-गांव तक ले जाने पर भी काम शुरू हो गया है। जल्द ही संगठन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed