फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   How to get admission in colleges without NAAC and NIRF

Lucknow News: बिना नैक और एनआईआरएफ के कैसे हों कॉलेजों में दाखिले

Sun, 15 Sep 2024 05:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
How to get admission in colleges without NAAC and NIRF
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त ज्यादातर कॉलेजों में साल दर साल दाखिले कम होते जा रहे हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। करीब 550 कॉलेजों में से एक भी कॉलेज ऐसा नहीं है जिसके पास एनआईआरएफ की रैंक हो। 18 कॉलेजों ने इसके लिए इस साल आवेदन जरूर किया है। नैक की बात करें तो विवि के अलावा सिर्फ 14 कॉलेजों के पास इसकी ग्रेड है।
विज्ञापन


सूचना का अधिकार अधिनियम से मिली सूचना के मुताबिक, पिछले तीन साल में लविवि परिसर और कॉलेजों में कुल छात्र संख्या में 14 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्थिति तब है जबकि हर साल नए कोर्स और कॉलेज बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, लविवि से संबद्ध होने के बाद पड़ोसी जनपद के कॉलेजों में छात्र संख्या लगातार कम होती जा रही है।
विज्ञापन


सीतापुर में तो तीन साल के दौरान 28.52 फीसदी विद्यार्थी कम हो गए। रायबरेली के 19.92 फीसदी, लखीमपुर के 13.73 फीसदी और हरदोई के कॉलेजों में 11.03 फीसदी विद्यार्थी तीन साल में छात्र कम हो गए। वहीं लखनऊ के कॉलेजों में होने वाले दाखिलों में 6.25 फीसदी की कमी आई है। लविवि के पास इस समय नैक ए प्लस-प्लस की ग्रेड और राज्य विवि की श्रेणी में सौ से अंदर की रैंकिंग है। बाकी कॉलेज इस मामले में भी पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों के पास है नैक की ग्रेडिंग

नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज, एमएमएस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, एलपीएस, राम महाविद्यालय, बोरा इंस्टीट्यूट, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, गोयल इंस्टीट्यूट, कालीचरण पीजी कॉलेज, आईटी कॉलेज, जयपुरिया इंस्टीट्यूट, गुरुनानक डिग्री कॉलेज खीरी, आदर्श जनता डिग्री कॉलेज खीरी।

इस साल एनआईआरएफ के लिए आवेदन करने वाले कॉलेज

एपी सेन महाविद्यालय, बोरा इंस्टीट्यूट, आईटी कॉलेज, जय नारायण कॉलेज, कालीचरण कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट, महामाया राजकीय कॉलेज, महाराजा बिजली पासी राजकीय कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कॉलेज, एमएमएस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, शिया पीजी कॉलेज, यूनिटी डिग्री कॉलेज, सीएसएन पीजी कॉलेज हरदोई और महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज हरदोई।


कोट-
कॉलेजों को लगातार दिए जा रहे निर्देश
लविवि प्रशासन सभी कॉलेजों से नैक की ग्रेडिंग कराने और एनआईआरएफ के लिए आवेदन कराने के लिए बराबर निर्देश दे रहा है। विद्यार्थी संस्थान की रैंक और ग्रेड देखकर दाखिला लेते हैं। इसलिए कॉलेजों को भी बदलना होगा।
प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed