फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   how is it crime to raise voice for farmers and poors asks akhilesh yadav.

अखिलेश का सवाल, किसानों व गरीबों के पक्ष में आवाज उठाना अपराध कैसे

Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
how is it crime to raise voice for farmers and poors asks akhilesh yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आलू की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों व गरीबों की आवाज उठाने वाले अपराधी कैसे हो सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आलू किसानों को अपराधी बताने और पुलिस द्वारा उन्हें नकाब लगाकर पेश करने की कड़ी निंदा की। रविवार को अखिलेश से मिलने सपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता आए।
विज्ञापन


उन्होंने आलू की फसल की बर्बादी, किसानों के प्रति भाजपा सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति और पुलिस द्वारा आलू किसानों व उनके पक्ष में बोलने वालों को अपराधी बनाए जाने की शिकायत की। इस मौके पर अखिलेश ने आलू किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के सीएम के वादे की याद भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा तो वर्ष-2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का दावा कर रही है, लेकिन आज तक यह नहीं पता चला कि ये दावा हकीकत कैसे बनेगा। हालत तो यह है कि किसानों को कृषि उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत से ज्यादा लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed