फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   House tax to be paid by mobile.

दफ्तरों का चक्कर खत्म मोबाइल पर जमा करें हाउस टैक्स

Sun, 17 Apr 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Apr 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
 House tax to be paid by mobile.
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics

अब गृहकरदाता को हाउस टैक्स जमा कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगले माह से आनलाइन हाउस टैक्स जमा कराने की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होते ही भवन स्वामी किसी भी जोन में जाकर अपना गृहकर जमा कर सकता है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं मोबाइल पर एसएमएस के जरिये आपको हाउस टैक्स बिल की जानकारी भी मिलेगी। जो भवन स्वामी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं वे मोबाइल के जरिये भी अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके  लिए एनआईसी ने नगर निगम का सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। लागू करने से पहले इसकी सिक्योरिटी ऑडिट की जा रही है।
विज्ञापन


दस दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सॉफ्टवेयर को शुरू कर दिया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के शुरू होने के बाद शहर के करीब सवा पांच लाख गृहकर दाताओं को कई वर्षों के इंतजार के बाद यह सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जमा होगा टैक्स

 House tax to be paid by mobile.

गृहकर जमा करने के लिए भवन स्वामियों को अभी उसी जोनल कार्यालय में जाना पड़ता है जिस जोन में उनका घर आता है।

यदि कोई भवन स्वामी किसी और जोन में अपनी सुविधा के लिहाज से हाउस टैक्स जमा करना चाहे तो वह नहीं कर सकता।

नगर निगम के जोनल कार्यालय अब तक आपस में लिंक नहीं हैं इस कारण दूसरे जोन का टैक्स जमा नहीं हो पाता। अब नए सॉफ्टेवयर के तैयार हो जाने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी और भवन स्वामी किसी भी जोन में जाकर अपना गृहकर जमा कर सकेंगे।

बकाया गृहकर की जानकारी भी मोबाइल पर दी जाएगी

 House tax to be paid by mobile.

नगर निगम के कर अधीक्षक राजेश सिंह बताते हैं कि नए सॉफ्टवेयर के शुरू होते ही भवन स्वामी किसी भी जोन में गृहकर जमा करने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही वह आनलाइन भी घर बैठे और अपने मोबाइल से भी गृहकर जमा कर सकेंगे।

सॉफ्टवेयर के जरिये भवन स्वामी को बकाया गृहकर की जानकारी भी मोबाइल पर मैसेज के जरिये दी जाएगी। जब टैक्स जमा हो जाएगा तो गृहकर दाता को धन्यवाद का भी मैसेज जाएगा। इसके लिए हर गृहकर दाता का मोबाइल नंबर फीड किया जाएगा।

सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया कि जिस गृहकर निर्धारण में मोबाइल नंबर नहीं होगा तो सॉफ्टवेयर उसको फीड ही नहीं करेगा। पुराने गृहकर दाताओं में जिनके नंबर फाइलों में हैं उनको दर्ज कर लिया जाएगा। नया गृहकर निर्धारण बिना मोबाइल नंबर के दर्ज ही नहीं किया जाएगा।

उप नगर आयुक्त अशोक सिंह का कहना है कि मई से नए सॉफ्टेवयर को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद भवन स्वामी कहीं से भी हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। एनआईसी ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। सिक्योरिटी ऑडिट के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। सिक्योरिटी ऑडिट का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाने की बात एनआईसी ने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed