फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   House tax not received from 3.5 lakh houses, will be recovered

Lucknow News: 3.5 लाख मकानों से नहीं मिला गृहकर, होगी वसूली

Mon, 23 Dec 2024 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
House tax not received from 3.5 lakh houses, will be recovered
बैठक करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।

विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अभी करीब साढ़े तीन लाख मकान-फ्लैट ऐसे हैं जिनका गृहकर नगर निगम में एक बार भी जमा नहीं हुआ है। इनसे भी गृहकर वसूल किया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम के पुनरीक्षित बजट में गृहकर वसूली का लक्ष्य भी 621 करोड़ से बढ़ाकर 700 करोड़ रुपये कर दिया गया है। पालतू कुत्तों के लाइसेंस ज्यादा बनाकर भी नगर निगम आय बढ़ाएगा। इसके लिए सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा।



चालू वित्तीय के बजट में गृहकर वसूली लिए के 621 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष नगर निगम ने अब तक 324 करोड़ रुपये की वसूली की है। ऐसे में अभी 297 करोड़ रुपये की वसूली बाकी है। इसके बाद भी लक्ष्य को 79 करोड़ रुपये क्यों बढ़ाया गया, इस पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। रेलवे पर करीब 200 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। जीआईएस सर्वे में करीब 8.50 लाख संपत्तियां सामने आई हैं।
विज्ञापन




सीमा विस्तार वाले इलाकों का अभी सर्वे पूरा नहीं हो पाया है। अभी नगर निगम 6.78 लाख घरों से ही टैक्स ले रहा है। नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद जानकीपुरम विस्तार, गोमतीनगर विस्तार, शहीद पथ के किनारे बसी काॅलोनियों भी नगर निगम मेंं आई हैं। इस तरह करीब साढ़े तीन लाख मकान-फ्लैट ऐसे हैं जिनका एक भी बार भी नगर निगम मेंं टैक्स जमा नहीं हुआ। इनसे भी टैक्स लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग का 63 करोड़ टैक्स सीधे शासन से मिलेगा

नगर आयुक्त ने बताया कि पहले नगर निगम के गृहकर और बिजली विभाग के बिल का समायोजन होता था। इससे नगर निगम का नुकसान हो रहा था। अब नगर निगम बिजली विभाग से गृहकर लेगा और बिजली विभाग का जो बिल नगर निगम के कार्यालयों का होगा वह देगा। शासन स्तर पर यह तय हो गया है। अब शासन ही राज्य वित्त के बजट से गृहकर कर पैसा बिजली विभाग के बजट से काटकर नगर निगम को दे देगा।

सर्वे में सामने आईं शहर में टैक्स न देने वाली यह संपत्तियां



फ्लैट 51,708

अपार्टमेंट 636

अपार्टमेंट में व्यावसायिक भवन 2,155

व्यावायिक संपत्तियां 25,435
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed